मन्दिर

 

 

मधुबन पार्ष्वनाथ मन्दिर : प्रभु चन्द प्रभु की टोंक के चारों ओर की पर्वतमालाओं के परिदृष्य में निर्मित शास संवत शिखर बंद मधुबन पार्ष्वनाथ का भव्य देवालय इन्द्रलोक समान दृष्य उपस्थित करता है। प्रभु मधुबन पार्ष्वनाथ की मनोरम प्रतिमा वर्षो से भक्तों को भव पार तिराने के लिये पर्याप्त है। इसका सुसज्जित मण्डप गर्भगृह की आभा को प्रतिबिम्बित करता है। प्रतिदिन पूजा, पक्षाल, आरती, स्नानपूजा, भावना, आंगी से श्रध्दालु अपनी अपने जीवन को कृतज्ञ समझते हैं।
पद्मावती माता जल कमल मन्दिर : कमल के आकार का श्रेष्ठ गुणवत्ता के संगमरमर से निर्मित मॉ पद्मावती के मन्दिर में मॉ लक्ष्मी मॉ सरस्वती एवं मॉ अम्बिका की भव्य एवं मनोरम प्रतिमाऐं विराजमान हैं। 20 करोड़ से भी अधिक की लागत का मन्दिर अभी भी निर्माणाधीन है। इसकी स्थापत्य कला देखते ही बनती है। आधुनिकतम तकनीक से प्रोफाइल कट तकनीकी से निर्मित यह मन्दिर पारसनाथ हिल में अपनी अनुपम छंटा बिखेरकर श्रध्दालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ता है। इस मन्दिर का निर्माण कार्य विष्वविख्यात लार्सन एण्ड टयूबरों कम्पनी ने किया है।
जलकमल गुरू मन्दिर -मॉ पद्मावती के जल कमल मन्दिर की भांति ही गुरू मन्दिर भी कमल के आकार का श्रेष्ठ गुणवत्ता के संगमरमर से निर्मित इस मन्दिर ने चारों दिशाओं में पुज्य आचार्य भंगवन्त की मनोरम प्रतिमाए विराजमान है।
इसकी स्थापत्य कला देखते ही बनती है। आधुनिकतम तकनीक से प्रोफाइल कट तकनीकी से निर्मित यह मन्दिर पारसनाथ हिल में अपनी अनुपम छंटा बिखेरकर श्रध्दालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ता है। इस मन्दिर का निर्माण कार्य विष्वविख्यात लार्सन एण्ड टयूबरों कम्पनी ने किया है।

 
 
 
 
www.thewebnsoft.com